Location: Meral
प्रधानमंत्री के “विकसित भारत” संकल्प को साकार करने पर हुआ विचार-विमर्श
मेराल (गढ़वा), बुधवार — भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार स्थानीय हाई स्कूल मैदान में आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए राजकुमार मद्धेशिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को वैश्विक मंच पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए पूर्ण रूप से कटिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान से आम नागरिकों में भी विकसित राष्ट्र की दिशा में योगदान देने की भावना जागृत हो रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज जायसवाल ने की। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि यह हर नागरिक की भागीदारी से ही साकार हो सकता है।
कार्यशाला में विकास, स्वरोजगार, स्टार्टअप, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा, और युवाओं की भूमिका जैसे अहम विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में हरेंद्र द्विवेदी, रूपू महतो, अमित कुमार, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, चंद्रमणि पाठक, नरेश सिंह, उपेंद्र गुप्ता, राजेश यादव, भोला पासवान, अनीश अंसारी, रविशंकर सिंह, वीरेंद्र चौधरी, आनंद चंद्रवंशी, सिकंदर पासवान, सुरेश शर्मा और शंभू महतो शामिल रहे।
![]()












