मेराल प्रखंड कार्यालय में तीन नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संभाला पदभार

Location: Meral

मेराल प्रखंड कार्यालय में लंबे समय से रिक्त पड़े तीन महत्वपूर्ण पदों पर नव नियुक्त पदाधिकारियों ने योगदान दिया है। इससे प्रखंड क्षेत्र में कल्याणकारी योजनाओं के संचालन में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रधान सहायक सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के पद पर रामानंद विश्वकर्मा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर शशि कुमार कश्छप तथा प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी (लेबर इंस्पेक्टर) के पद पर पप्पू बैठा ने अपना-अपना योगदान दिया है।
तीनों पदों पर नियुक्ति और पदभार ग्रहण के बाद प्रखंड क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से पद रिक्त रहने के कारण जिन कार्यों में बाधा आ रही थी, अब उनके सुचारू रूप से संचालन की उम्मीद की जा रही है। इससे जरूरतमंदों तक सरकारी और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर और आसानी से पहुंच सकेगा।
पदभार ग्रहण करने के बाद नव पदस्थापित पदाधिकारियों ने कहा कि वे पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर आम जनता तक पहुंचे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!