मेराल थाना में आयोजित थाना दिवस, भूमि विवाद के दर्जनों मामलों की हुई सुनवाई

Location: Meral



मेराल:
मेराल थाना परिसर में मंगलवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। आयोजित थाना दिवस में अंचल अधिकारी यशवंत नायक की अध्यक्षता में थाना प्रभारी विष्णु कांत, राजस्व कर्मियों एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई।
थाना दिवस के दौरान भूमि विवाद से जुड़े दर्जनों मामले सामने आए, जिनमें सबसे अधिक मामले पेशका गांव से प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त करकोमा, तेनार, बिकताम, पिंडरा, संगबरिया सहित अन्य गांवों से भी भूमि विवाद से संबंधित आवेदन आए। प्राप्त मामलों में से कुछ का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के समाधान के लिए अगले थाना दिवस पर सुनवाई किए जाने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर अंचल अधिकारी यशवंत नायक ने कहा कि थाना दिवस का आयोजन भूमि विवाद से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने के उद्देश्य से किया जाता है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में थाना दिवस में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं, ताकि भूमि विवाद जैसी समस्याओं का समय पर समाधान किया जा सके।
थाना दिवस के अवसर पर थाना परिसर में ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अधिवक्ता परविंद कुमार साहु ने उपस्थित लोगों को न्याय से संबंधित जानकारी दी तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में राजस्व विभाग के कर्मचारी संजीव कुमार, संजीव कुमार पांडे, विकास कुमार पोद्दार, नागेंद्र कुशवाहा, अशोक प्रजापति सहित विभिन्न गांवों के ग्रामीण उपस्थित

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!