मुसहर समाज की महिला के लिए आशुतोष उपाध्याय ने किया रक्तदान, बचाई जान

Location: चिनियां


गढ़वा। बीबीडीए रक्तदान संगठन के संयोजक रक्तवीर विवेक तिवारी की पहल पर संगठन के सदस्य आशुतोष उपाध्याय ने सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पहुंचकर जरूरतमंद महिला के लिए रक्तदान किया। रक्तदान के बाद महिला की जान बचाने में मदद मिली।
रक्तवीर विवेक तिवारी ने बताया कि गढ़वा की मुसहर समाज की महिला सीमा देवी का हीमोग्लोबिन 7.0 तक पहुंच गया था और उसकी स्थिति काफी नाजुक हो गई थी। महिला के गर्भ में ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद बीबीडीए के सदस्य आशुतोष उपाध्याय ने सक्रियता दिखाते हुए रक्तदान किया।
विवेक तिवारी ने कहा कि बीबीडीए रक्तदान संगठन सेवा भावना के संकल्प के साथ सभी समाज के लोगों के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों में किसी तरह का डर नहीं होना चाहिए। जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए अधिक से अधिक लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बीबीडीए जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर वर्षों से हर वर्ग और समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहा है। संगठन की योजना है कि जिले के प्रत्येक प्रखंड में लोगों को संगठन से जोड़कर रक्तदान के प्रति जागरूक किया जाए। इसके साथ ही विभिन्न प्रखंडों में रक्तदान शिविर आयोजित कर जरूरतमंद मरीजों तक रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
रक्तदाता आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि समाज के हित में प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित अंतराल पर रक्तदान करने से जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सकती है और समाज में सेवा की भावना को भी बढ़ावा मिलता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Deepak Prasad

    Location: Chiniya Deepak Prasad is reporter at आपकी खबर News from Chiniya

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    नालियों पर ढक्कन नहीं होने से हादसे का खतरा, लोगों ने नगर पंचायत से कार्रवाई की मांग

    नालियों पर ढक्कन नहीं होने से हादसे का खतरा, लोगों ने नगर पंचायत से कार्रवाई की मांग

    SIR के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, बीडीओ ने पात्र नागरिकों से की अपील

    SIR के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, बीडीओ ने पात्र नागरिकों से की अपील

    31 वर्षों से चली आ रही दुर्गापूजा इस वर्ष होगी और भव्य, 11 से 19 अक्टूबर तक श्रीराम कथा

    31 वर्षों से चली आ रही दुर्गापूजा इस वर्ष होगी और भव्य, 11 से 19 अक्टूबर तक श्रीराम कथा

    मुसहर समाज की महिला के लिए आशुतोष उपाध्याय ने किया रक्तदान, बचाई जान

    मुसहर समाज की महिला के लिए आशुतोष उपाध्याय ने किया रक्तदान, बचाई जान

    श्री बंशीधर नगर गायत्री शक्तिपीठ में विचार गोष्ठी, धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

    श्री बंशीधर नगर गायत्री शक्तिपीठ में विचार गोष्ठी, धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

    आरके पब्लिक स्कूल की शिक्षा व्यवस्था की सराहना, बसों में खामियों पर मांगा स्पष्टीकरण का इंतजार

    error: Content is protected !!