SIR के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, बीडीओ ने पात्र नागरिकों से की अपील

Location: Manjhiaon


मझिआंव: प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं आवश्यक सुधार कराने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इसे लेकर बरडीहा के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने सभी पात्र नागरिकों से समय रहते अपने नाम और विवरण की जांच कर आवश्यक फॉर्म जमा करने की अपील की है।
बीडीओ ने बताया कि SIR के तहत तैयार की जाने वाली मतदाता सूची को स्थायी अभिलेख के रूप में सुरक्षित रखा जाता है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक यह सुनिश्चित करें कि उनका तथा उनके परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और नाम, पता व अन्य विवरण सही हों।
उन्होंने बताया कि नए मतदाता के रूप में नाम जोड़ने तथा एक मतदान केंद्र, विधानसभा क्षेत्र या राज्य से दूसरे स्थान पर नाम स्थानांतरित कराने के लिए फॉर्म-6 का उपयोग किया जा सकता है। मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता, फोटो या अन्य विवरण में सुधार के लिए फॉर्म-8 भरना होगा। वहीं किसी मृत, डुप्लीकेट अथवा गलत नाम को हटाने या किसी नाम को जोड़ने पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए फॉर्म-7 का इस्तेमाल किया जाएगा।
बीडीओ ने कहा कि SIR के कार्य में सभी बीएलओ और संबंधित कर्मी लगे हुए हैं। पात्र नागरिक अपने नजदीकी बीएलओ से संपर्क कर अथवा ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करते हुए समय रहते मतदाता सूची में अपने एवं परिवार के सदस्यों के नाम की जांच करने की अपील की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    नालियों पर ढक्कन नहीं होने से हादसे का खतरा, लोगों ने नगर पंचायत से कार्रवाई की मांग

    नालियों पर ढक्कन नहीं होने से हादसे का खतरा, लोगों ने नगर पंचायत से कार्रवाई की मांग

    SIR के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, बीडीओ ने पात्र नागरिकों से की अपील

    SIR के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, बीडीओ ने पात्र नागरिकों से की अपील

    31 वर्षों से चली आ रही दुर्गापूजा इस वर्ष होगी और भव्य, 11 से 19 अक्टूबर तक श्रीराम कथा

    31 वर्षों से चली आ रही दुर्गापूजा इस वर्ष होगी और भव्य, 11 से 19 अक्टूबर तक श्रीराम कथा

    मुसहर समाज की महिला के लिए आशुतोष उपाध्याय ने किया रक्तदान, बचाई जान

    मुसहर समाज की महिला के लिए आशुतोष उपाध्याय ने किया रक्तदान, बचाई जान

    श्री बंशीधर नगर गायत्री शक्तिपीठ में विचार गोष्ठी, धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

    श्री बंशीधर नगर गायत्री शक्तिपीठ में विचार गोष्ठी, धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

    आरके पब्लिक स्कूल की शिक्षा व्यवस्था की सराहना, बसों में खामियों पर मांगा स्पष्टीकरण का इंतजार

    error: Content is protected !!