आरके पब्लिक स्कूल की शिक्षा व्यवस्था की सराहना, बसों में खामियों पर मांगा स्पष्टीकरण का इंतजार

Location: Garhwa


गढ़वा। ग्राम हूर स्थित आरके पब्लिक स्कूल के औचक निरीक्षण के दौरान स्कूल बसों में खामियां पाए जाने संबंधी खबर के बाद सेवानिवृत्त पुलिस सब इंस्पेक्टर एसएन तिवारी ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था की सराहना की है।
उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल के किसी भी विद्यालय में आरके पब्लिक स्कूल के समान योग्य शिक्षिकाएं हैं, ऐसा उनके अनुभव में नहीं है। उन्होंने कहा कि जब से प्रधानाध्यापिका नसरीन हक विद्यालय में आई हैं, तब से पढ़ाई-लिखाई के मामले में विद्यालय के बच्चों के ज्ञान में काफी वृद्धि हुई है।
एसएन तिवारी ने कहा कि विद्यालय में पांच बसें हैं और सभी बसों में जीपीएस लगा हुआ है। कुछ अभिभावकों को जीपीएस का आईडी-पासवर्ड भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे वे बसों की गतिविधियों की जानकारी ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा विद्यालय से मांगे गए 13 बिंदुओं पर स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद ही इस मामले को लेकर आगे की स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। उन्होंने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर तरक्की की कामना की है।
उल्लेखनीय है कि 11 सितंबर को स्थानीय अखबार में आरके पब्लिक स्कूल के औचक निरीक्षण के दौरान स्कूल बसों में कई खामियां पाए जाने की खबर प्रकाशित हुई थी। जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा एवं मोटरयान निरीक्षक मनीष गुप्ता द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया था।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    आरके पब्लिक स्कूल की शिक्षा व्यवस्था की सराहना, बसों में खामियों पर मांगा स्पष्टीकरण का इंतजार

    नींव की खुदाई में जमीन के भीतर मिली पुरानी लोहे की तिजोरी, पुलिस ने लिया कब्जे में

    नींव की खुदाई में जमीन के भीतर मिली पुरानी लोहे की तिजोरी, पुलिस ने लिया कब्जे में

    शिक्षिका से दुर्व्यवहार के आरोपी युवक को भेजा गया जेल

    शिक्षिका से दुर्व्यवहार के आरोपी युवक को भेजा गया जेल

    जर्जर सड़क और नाली के निर्माण की मांग को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी को दिया आवेदन

    जर्जर सड़क और नाली के निर्माण की मांग को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी को दिया आवेदन

    अजमेर शरीफ के लिए नगर ऊंटारी अनुमंडल से 300 जायरीन रवाना

    अजमेर शरीफ के लिए नगर ऊंटारी अनुमंडल से 300 जायरीन रवाना

    संत शिरोमणि गणिनाथ गोविंद जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, अतिथियों को किया गया सम्मानित

    संत शिरोमणि गणिनाथ गोविंद जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, अतिथियों को किया गया सम्मानित
    error: Content is protected !!