31 वर्षों से चली आ रही दुर्गापूजा इस वर्ष होगी और भव्य, 11 से 19 अक्टूबर तक श्रीराम कथा

Location: Shree banshidhar nagar


जतपुरा-पाल्हे। नवयुवक संघ जतपुरा-पाल्हे के तत्वावधान में पिछले 31 वर्षों से अनवरत आयोजित की जा रही दुर्गापूजा इस वर्ष और भव्य रूप में मनाई जाएगी। दुर्गापूजा महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रीराम कथा का भी आयोजन किया जाएगा।
आयोजन की तैयारियों को लेकर बांकी नदी तट स्थित श्रीनर्मदेश्वर महादेव मंदिर, जतपुरा परिसर में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में दुर्गापूजा के पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रीराम कथा आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
श्रीराम कथा के लिए अयोध्या धाम के सुप्रसिद्ध कथा प्रवक्ता जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्रीरत्नेशप्रपन्नाचार्य जी महाराज से संवाद किया गया, जिस पर उन्होंने कथा आयोजन के लिए सहमति प्रदान की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा।
आयोजन समिति के अध्यक्ष राजनारायण शुक्ल ने बताया कि श्रीराम कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग, करुणा, धर्म और लोकमंगल के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। दुर्गापूजा और श्रीराम कथा के संयुक्त आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।
समिति की ओर से अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से आयोजन में सहभागी बनकर श्रीराम कथा का श्रवण करने और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर पुण्यलाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।
बैठक में अमित शुक्ल, प्रदीप शुक्ल (भोला), रोहित शुक्ल, नरसिंह नारायण शुक्ल, राजा शुक्ल, धीरेंद्र शुक्ल, प्रदीप शुक्ल, अनिश शुक्ल, पियूष शुक्ल, पंकज, नवनीत, अनंत, प्रिंस, सुधीर, सौरभ सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    नालियों पर ढक्कन नहीं होने से हादसे का खतरा, लोगों ने नगर पंचायत से कार्रवाई की मांग

    नालियों पर ढक्कन नहीं होने से हादसे का खतरा, लोगों ने नगर पंचायत से कार्रवाई की मांग

    SIR के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, बीडीओ ने पात्र नागरिकों से की अपील

    SIR के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, बीडीओ ने पात्र नागरिकों से की अपील

    31 वर्षों से चली आ रही दुर्गापूजा इस वर्ष होगी और भव्य, 11 से 19 अक्टूबर तक श्रीराम कथा

    31 वर्षों से चली आ रही दुर्गापूजा इस वर्ष होगी और भव्य, 11 से 19 अक्टूबर तक श्रीराम कथा

    मुसहर समाज की महिला के लिए आशुतोष उपाध्याय ने किया रक्तदान, बचाई जान

    मुसहर समाज की महिला के लिए आशुतोष उपाध्याय ने किया रक्तदान, बचाई जान

    श्री बंशीधर नगर गायत्री शक्तिपीठ में विचार गोष्ठी, धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

    श्री बंशीधर नगर गायत्री शक्तिपीठ में विचार गोष्ठी, धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

    आरके पब्लिक स्कूल की शिक्षा व्यवस्था की सराहना, बसों में खामियों पर मांगा स्पष्टीकरण का इंतजार

    error: Content is protected !!