महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता ने लगाया हत्या करने का आरोप

Location: Garhwa

गढ़वा : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कैलाण गांव निवासी राधेकृष्ण यादव की पत्नी पिंकी देवी 23 वर्ष की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। इसे लेकर मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया कि साजिश कर पिंकी की हत्या कर दी गई है। जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि पिंकी देवी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया।


मृतका के ससुराल वालों के अनुसार पिंकी देवी को जहरीला पदार्थ खा लेने के बाद वे लोग इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे। इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सदर अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि मृतका के पिता बरडीहा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी चरितर यादव ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उसने अपनी बेटी की शादी कैलाण गांव निवासी दुखी यादव के पुत्र राधे कृष्ण यादव के साथ किया था। दंपती को दो संतान हैं। उसने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10:00 बजे मेरे दामाद ने विमलेश यादव पिता चरितर यादव के पास फोन कर कहा था कि कैलान गांव आकर अपनी बहन को ले जाओ। तब मायके वालों ने इसे मजाक माना था। लेकिन कुछ ही देर बाद मृतका की गोतनी ने फोन कर मायकेवालों को बताया कि पिंकी ने जहर खा लिया है। साथ ही चरितर यादव एवं उनके परिवार के लोगों को भवनाथपुर मंदिर के समीप बुलाया। बताया गया कि रात में ही जब मायके वाले भवनाथपुर पहुंचे तो मृतका के पति ने फोन नहीं उठाया। बाद में फोन उठाने पर राधे कृष्ण यादव ने अपने ससुर चरितर यादव व साला विमलेश यादव से कभी गढ़वा अस्पताल में होने, तो कभी बाहर होने की बात कह कर बहानाबाजी करता रहा। इसके बाद शनिवार की सुबह में चरितर यादव और उनके परिवार के लोग सदर अस्पताल पहुंचे तो पिंकी का शव सदर अस्पताल में पड़ा हुआ था। जबकि उसका पति राधे कृष्ण यादव सदर अस्पताल से भाग गया था। शव के समीप मृतका की गोतनी सीता देवी पति महेश यादव ही मौजूद थी। चरितर यादव ने बताया कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। उसके शव पर भी डंडे से मारे जाने का निशान है। इधर, इस घटना की सूचना मिलने पर गढ़वा थाना पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर मृतका के स्वजनों को सौंप दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!