महंगाई व पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ वाम जनवादी मोर्चा ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

Location: Shree banshidhar nagar



श्री बंशीधर नगर। डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में वाम जनवादी मोर्चा के तत्वावधान में बुधवार को बस स्टैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम के तहत हेन्हों मोड़ से वाम जनवादी मोर्चा के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के पुतले के साथ जुलूस निकाला। जुलूस मुख्य मार्ग से होते हुए बस स्टैंड पहुंचा, जहां राजद नेता दयानंद पांडेय ने पुतले में आग लगाकर विरोध दर्ज कराया।
जुलूस में शामिल कार्यकर्ता डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि वापस लेने, महंगाई पर रोक लगाने तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान “हर जोर-जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है”, “मोदी सरकार हाय-हाय”, “भाजपा सरकार हाय-हाय” और “वाम जनवादी मोर्चा जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए गए।
पुतला दहन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा के जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि का असर आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ा है, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
कार्यक्रम में भाकपा राज्य परिषद सदस्य विनोद ठाकुर, कांग्रेस सेवा दल के जिला मुख्य संगठक ईश्वरी चौधरी, कांग्रेस जिला महामंत्री ओमप्रकाश चौबे, माकपा जिला सचिव जयप्रकाश गुप्ता, बिरेन्द्र राम, नसीर अंसारी, श्रीराम, रामनाथ उरांव, खलील खान, मोती राम, अंचल सचिव गोपाल यादव, रामकेवल महतो, विद्या पासवान, नगीना पासवान, भाकपा माले के राजू विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!