खबर पलामू से

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • June 4, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू

  1. 5 से 18 जून तक पंचायतों में लगेंगे विशेष कैंप, आधार व जन्म प्रमाण पत्र की होगी सुविधा
    Writing
    मेदिनीनगर (पलामू)। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के समक्ष आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित लाभार्थियों की समस्याएं लगातार प्राप्त हो रही थीं। समीक्षा के दौरान पाया गया कि कई लाभार्थी आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनने अथवा उसमें त्रुटियां रहने के कारण सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
    मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को सभी पंचायतों में विशेष कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया है। इन कैंपों में मिशन मोड में आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र का निर्माण, सुधार तथा आवश्यक डाटा का अद्यतन किया जाएगा।
    उपायुक्त के निर्देशानुसार 5 जून से 18 जून तक पंचायत स्तर पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इनमें आधार एवं जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।
    उपायुक्त ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर कैंप की तिथि एवं समय की जानकारी प्राप्त करें। यदि सेविका से संपर्क संभव नहीं हो तो पंचायत सचिव, पंचायत स्तरीय पदाधिकारी अथवा जनप्रतिनिधियों से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  2. बिजली कटौती की शिकायत लेकर महाप्रबंधक से मिले आप नेता
    Writing
    पलामू। पांकी विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी के जोनल पर्यवेक्षक कौशल किशोर बचन अपने सहयोगियों के साथ विद्युत महाप्रबंधक श्रवण कुमार से मिले और समस्या के समाधान की मांग की।
    उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी के बीच लगातार बिजली कटने से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अंधेरे के कारण लोगों में सांप-बिच्छू का भय बना रहता है, वहीं किसानों को सिंचाई एवं खेती के कार्य में भी परेशानी हो रही है।
    प्रतिनिधिमंडल ने अत्यधिक आबादी वाले आसेहार गांव के लिए अलग फीडर की व्यवस्था कर लोडशेडिंग कम करने की मांग की। इस पर विद्युत महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या के समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी तथा पांकी विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा।
    जिला संयोजक सुधीर कुमार ने कहा कि यदि ग्रामीणों की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आम आदमी पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी। मौके पर सोशल मीडिया झारखंड प्रभारी सूर्य प्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
  3. जेएसएलपीएस ने शुरू किया आम बिक्री केंद्र, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार
    Writing
    पलामू। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) द्वारा समाहरणालय परिसर में आम बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया। उप विकास आयुक्त सादात अनवर ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।
    बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत जिले में आम्रपाली, तोतापरी एवं सुवर्णरेखा प्रजाति के आम का इस वर्ष अच्छा उत्पादन हुआ है। किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने तथा उपभोक्ताओं को प्राकृतिक रूप से पके एवं गुणवत्तापूर्ण आम उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस वर्ष पहली बार फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ) के माध्यम से आम बिक्री केंद्र की शुरुआत की गई है।
    मेदिनीनगर एवं लेस्लीगंज में शुरू किए गए इन बिक्री केंद्रों पर बिना किसी केमिकल से पकाए गए ताजे आम उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वर्तमान में आम की खुदरा बिक्री 40 रुपये प्रति किलोग्राम तथा थोक बिक्री 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से की जा रही है।
    इस पहल से आम उत्पादक किसानों को बेहतर बाजार एवं उचित मूल्य मिलने की उम्मीद है। साथ ही इससे जुड़ी महिलाओं को अतिरिक्त आय का अवसर भी प्राप्त होगा। मेदिनीनगर महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा समाहरणालय परिसर तथा लेस्लीगंज फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में आम की बिक्री की जा रही है।
    कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनीता सी. केरकेट्टा, मनरेगा पीओ, जिला वित्त प्रबंधक, जिला आजीविका प्रबंधक, जिला प्रबंधक ईपी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!