मनरेगा में वेंडर घोटाला! कागज पर चल रही दुकानें, करोड़ों की निकासी का खुलासा

Location: Meral

मेराल: प्रखंड में मनरेगा योजना के तहत सामग्री आपूर्ति करने वाले वेंडरों की अधिकतर दुकानें सिर्फ कागजों में चल रही हैं। जमीनी हकीकत यह है कि नाम मात्र की इन दुकानों से हर साल करोड़ों रुपये की निकासी की जा रही है। मनरेगा के तहत कुल 22 वेंडरों का पंजीकरण किया गया है, लेकिन जब इनकी भौतिक सत्यापन की बारी आई तो अधिकतर दुकानें सिर्फ कागजी साबित हुईं।

जांच के दौरान हासनदाग, गेरुआ, सिरहे, पिंडरा, संगबरिया, दलेली, रजबंधा, रजहरा, मेराल, खोलरा, अकलवानी, गोंदा और तेनार समेत कई गांवों में रजिस्टर्ड दुकानों का कोई ठोस अस्तित्व नहीं मिला। वहीं, तीन-चार दुकानों को छोड़कर बाकी का कहीं अता-पता तक नहीं चल सका। आश्चर्यजनक रूप से मेसर्स जेके इंटरप्राइजेज, आरएस कंस्ट्रक्शन और आलमगीर अंसारी नामक तीन वेंडरों के पंजीकरण में संचालन स्थल का कोई जिक्र ही नहीं है, जिससे संदेह और गहरा गया है।

स्थानीय लोग इस पूरे मामले को ‘चलती-फिरती दुकानों’ का खेल बता रहे हैं, जहां कागजों पर फर्जी बिल लगाकर सरकारी धन की निकासी की जा रही है।

इस मामले में जब प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सतीश भगत से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि सभी वेंडरों की जांच कराई जाएगी और जो दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

अब सवाल उठता है:

  • क्या सरकारी धन का गबन हो रहा है?
  • वेंडरों की सत्यापन रिपोर्ट में इतनी लापरवाही क्यों?
  • क्या इस खेल में कोई बड़ा नाम भी शामिल है?

अब देखना होगा कि प्रशासन इस घोटाले पर क्या कदम उठाता है या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा!

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!