सेवा निवृत्ति पर पंचायत सचिव का सम्मान, नए सचिव का स्वागत

Location: Manjhiaon

मझिआंव :प्रखंड के मोरबे पंचायत में पदस्थापित पंचायत सचिव रविंद्र नाथ दुबे की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह पंचायत सचिवालय में मुखिया प्रतिनिधि ललन प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुआ, जहां गणमान्य लोगों ने श्री दुबे को फूल-माला, अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर नवपदस्थापित पंचायत सचिव जय प्रकाश जायसवाल का स्वागत भी किया गया। मुखिया प्रतिनिधि ललन प्रसाद सिंह ने कहा कि श्री दुबे ने लगभग ढाई वर्षों तक पंचायत में समन्वय और सहयोग से कार्य किया, जिससे पंचायत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिला। उन्होंने श्री दुबे के अच्छे स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना की।

भावुक हुए रविंद्र नाथ दुबे ने कहा कि उन्हें यहां सम्मान और सहयोग मिला, जिससे वे पूरी निष्ठा से कार्य कर सके। उन्होंने बताया कि उन्होंने फरवरी 2004 में नगर ऊंटारी से नौकरी शुरू की थी और विभिन्न प्रखंडों में सेवा देने के बाद जून 2022 में मोरबे पंचायत में पदस्थापित हुए।

नवपदस्थापित पंचायत सचिव जय प्रकाश जायसवाल ने कहा कि वे पंचायत के विकास के लिए पूरी कोशिश करेंगे और इसमें जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का सहयोग आवश्यक रहेगा।

इस अवसर पर ग्राम रोजगार सेवक अशोक शर्मा, उप मुखिया प्रकाश यादव, समाजसेवी उपेंद्र कुमार सिंह, वार्ड सदस्य जलील अहमद, रूपेश कुमार, स्वयंसेवक रविंद्र सोनी, रंजीत उपाध्याय, चंद्रशेखर उपाध्याय, विकास सिंह, प्रवीण सिंह, छोटन सिंह, अमलेश चंद्रवंशी, मालती देवी, अनीता देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!