मझिआंव व बरडीहा में एसआईआर को लेकर शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

Location: Manjhiaon


मझिआंव: चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत सभी बीएलओ के सहयोग के लिए शिक्षकों को वॉलिंटियर के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। इसी क्रम में सोमवार को दोनों प्रखंडों के सभागार में अलग-अलग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मझिआंव प्रखंड सभागार में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी परमानंद प्रसाद तथा बरडीहा प्रखंड में कंप्यूटर ऑपरेटर श्यामकांत विश्वकर्मा ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जिन मतदाताओं का नाम एसआईआर में दर्ज है, उनके घर-घर जाकर बीएलओ चुनाव आयोग के निर्देशानुसार दो प्रतियों में प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे। इनमें से एक भरा हुआ प्रपत्र बीएलओ को वापस देना होगा, जबकि दूसरी प्रति पर बीएलओ की प्राप्ति रसीद लेकर मतदाता अपने पास सुरक्षित रखेंगे।
प्रशिक्षण में मतदाता सूची से मृत व्यक्तियों के नाम हटाने, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, दो स्थानों पर दर्ज नामों में से एक स्थान से नाम हटाने सहित अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। बताया गया कि यह अभियान 29 जून से 30 जुलाई तक संचालित किया जाएगा।
प्रशिक्षण में दोनों प्रखंडों के बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संबंधित कर्मियों ने भाग लिया।
इस संबंध में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी परमानंद प्रसाद ने बताया कि 30 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सभी बीएलओ एवं बीएलओ-2 के साथ प्रखंड स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों से बैठक में अनिवार्य रूप से भाग लेने की अपील की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका

    वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका

    छह मिनट तक रस्सी में उलझा रहा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यवस्था की खुली पोल

    छह मिनट तक रस्सी में उलझा रहा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यवस्था की खुली पोल

    गरीबों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहेंगे डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी

    गरीबों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहेंगे डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी

    मझिआंव से 17 वर्षीय सुशील एक अगस्त से लापता, नागपुर में लोकेशन मिलने का दावा

    मझिआंव से 17 वर्षीय सुशील एक अगस्त से लापता, नागपुर में लोकेशन मिलने का दावा

    श्री बंशीधर नगर में शान से लहराया तिरंगा, जगह-जगह गूंजा भारत माता का जयघोष

    श्री बंशीधर नगर में शान से लहराया तिरंगा, जगह-जगह गूंजा भारत माता का जयघोष
    error: Content is protected !!