मझिआंव में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा, 2151 श्रद्धालु हुए शामिल

Location: Manjhiaon


मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित “श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ” के तहत रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व यज्ञाचार्य श्री 1008 उदय नारायण आचार्य जी त्रीदंडी स्वामी जी महाराज ने किया। कलश यात्रा में 2151 कलश के साथ बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।
कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर गोपालपुर, बोदरा, करमडीह और मझिआंव होते हुए राधा-कृष्ण मंदिर के समीप कोयल नदी तक पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव”, “लक्ष्मी नारायण की जय” और “यज्ञ भगवान की जय” जैसे जयघोष लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।
मुख्य यजमान के रूप में तेजवंत कुमार दुबे उर्फ छोटू दुबे अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए। यात्रा के दौरान मुखदेव हाई स्कूल चौक पर सोनपुरवा पंचायत के झपही गांव निवासी समाजसेवी इशहाक अहमद द्वारा श्रद्धालुओं के लिए नींबू पानी और शरबत की व्यवस्था की गई, जिसका हजारों लोगों ने लाभ उठाया। इसके अलावा राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में महंत केशव नारायण दास द्वारा भी श्रद्धालुओं के लिए शरबत की व्यवस्था की गई।
कोयल नदी तट पर काशी से आए यज्ञाचार्य स्वामी विष्णु चित जी महाराज के निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भराया गया। इसके बाद सभी श्रद्धालु वापस यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां विधिवत कलश स्थापना की गई। यज्ञ कमेटी द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
यह श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ 22 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास, गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी, मझिआंव नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, यज्ञ कमेटी अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे, संरक्षक आशीष कुमार दुबे उर्फ चिंटू दुबे, कोषाध्यक्ष विपुल दुबे, उपाध्यक्ष मीनू दुबे सहित कई गणमान्य लोग एवं दर्जनों गांवों के हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!