मझिआंव नगर पंचायत में कचरा उठाव वाहन को दिखाई गई हरी झंडी, 12 वार्डों में होगा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण

Location: Manjhiaon


मझिआंव (गढ़वा) | नगर पंचायत मझिआंव क्षेत्र में स्वच्छता अभियान को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से सोमवार को कचरा उठाव वाहन को कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार एवं निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

इससे पूर्व पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने जानकारी दी कि यह वाहन नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 12 वार्डों में डोर-टू-डोर जाकर कचरा उठाने का कार्य करेगा।

उन्होंने बताया कि यह सेवा वेस्ट सॉल्यूशन नामक संस्था के माध्यम से संचालित की जा रही है, जिससे नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल से नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में अहम प्रगति होगी।

कार्यक्रम में नगरवासियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए नगर पंचायत प्रशासन पर विश्वास और उम्मीद जताई है कि अब नियमित रूप से सफाई कार्य होगा और कचरे की समस्या में कमी आएगी।

इस अवसर पर सिटी मैनेजर जितेश कुमार, प्रधान सहायक अनूप तिवारी, नाजिर अमित पाठक, सफाई प्रभारी राकेश श्रीवास्तव, विकास सिंह, विरेंद्र चौधरी, उमाकांत रवि, निखिल पांडेय समेत नगर पंचायत के कई पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!