मझिआंव अंचल में हल्का प्रभार को लेकर असमंजस, राजस्व कार्य ठप होने से ग्रामीण परेशान

Location: Manjhiaon


गढ़वा जिले के मझिआंव अंचल में इन दिनों राजस्व व्यवस्था अव्यवस्थित हो गई है। उपायुक्त दिनेश कुमार यादव के निर्देश पर पिछले माह राजस्व कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया था, जिसके तहत शैलेश कुमार महतो, रमेश पाण्डेय और धनलाल उरांव को विरमित कर दिया गया।
वहीं अंचल में नए योगदान देने वाले कर्मचारियों में मानस कुमार पासवान, दिलीप पासवान, अजमेरी अंसारी, जितेंद्र कुमार तथा पूर्व से पदस्थापित सीताराम बड़ाईक शामिल हैं। इस तरह अंचल में कुल कर्मचारियों की संख्या 5 हो गई है, जबकि यहां केवल 4 हल्का ही हैं।
इसी कारण हल्का प्रभार के बंटवारे को लेकर स्थिति असमंजसपूर्ण बनी हुई है। बीडीओ सह सीओ श्रीमती कनक ने बताया कि वे स्वयं इस विषय में असमंजस में हैं कि किस कर्मचारी को किस हल्का का प्रभार दिया जाए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में गोपनीय शाखा को लिखित रूप से मार्गदर्शन हेतु पत्र भेजा गया है और निर्देश मिलने के बाद ही प्रभार का वितरण किया जाएगा।
इस प्रशासनिक असमंजस का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। पिछले लगभग एक सप्ताह से अंचल कार्यालय में जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, लगान रसीद, म्यूटेशन सहित अन्य जरूरी कार्य ठप पड़े हैं। दूर-दराज के ग्रामीण और किसान रोज कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन कार्य नहीं होने के कारण निराश होकर वापस लौट रहे हैं।
विशेष रूप से छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नौकरी के आवेदन, छात्रवृत्ति और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए जरूरी प्रमाण पत्र नहीं बन पाने से उनके कार्य बाधित हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने उपायुक्त से अविलंब हस्तक्षेप कर इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है, ताकि लंबित कार्यों का जल्द निपटारा हो सके और आम लोगों को राहत मिल सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!