भ्रष्टाचार व अव्यवस्था के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा

Location: Meral

बेरोजगारी, बिजली-पानी, अवैध बालू खनन समेत कई मुद्दों पर गरजे भाजपा कार्यकर्ता

मेराल (गढ़वा)। झारखंड सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय पर जोरदार आक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रैली के अंत में उपायुक्त के नाम 15 सूत्री मांग पत्र सीओ जसवंत नायक और प्रखंड नाजिर सुनील कुमार को सौंपा गया।

कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन ने किया। इस दौरान पूर्व सांसद घूरन राम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और पदाधिकारी जनता के अधिकार को लूटने में लगे हैं। गरीबों के निवाले पर डाका डालने वालों को भाजपा बख्शेगी नहीं।

पूर्व सांसद ने कहा कि झारखंड के बेरोजगार युवा आज भी रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। भाषा नीति के नाम पर भी सरकार भ्रम फैला रही है, जिसका भाजपा खुलकर विरोध करेगी।

भाजपा नेता विनय चौबे ने कहा कि अबुआ सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है और जेएमएम सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर है, जिसके कारण कई पदाधिकारी जेल की हवा खा रहे हैं। खनिज संपदा की खुलकर लूट हो रही है।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा सहित अन्य वक्ताओं ने भी सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े करते हुए आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन के दौरान सौंपे गए 15 सूत्री मांग पत्र में प्रमुख रूप से:विधि व्यवस्था में सुधार,आम नागरिकों की सुरक्षा,किसानों को धान की राशि का शीघ्र भुगतान,वृद्धा पेंशन की नियमित आपूर्ति,ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने,अस्पतालों में चिकित्सकों की नियुक्ति आदि मांगे शामिल थीं।

कार्यक्रम में भाजपा नेता विनोद तिवारी, ब्रजेश उपाध्याय, चंद्रमणि पाठक, कंचन पांडे, खुर्शीद अंसारी, रमाकांत गुप्ता, अमित कुमार, विकास दुबे, गीता देवी, मनोज जायसवाल, रूपू महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!