भूपेंद्र सुपर मार्केट के विस्तार पर प्रेस कॉन्फ्रेंस, फिल्म अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Location: Garhwa

गढ़वा: भूपेंद्र सुपर मार्केट की टेढ़ी हरिया शाखा में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस बैठक में कंपनी के बोर्ड ऑफ मेंबर गिरेंद्र कुमार सिंह और डायरेक्टर भूपेंद्र चौधरी उपस्थित रहे।

भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि कंपनी के चार नए मॉल के उद्घाटन अवसर पर डाल्टनगंज के शिवाजी मैदान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें भोजपुरी फिल्म अभिनेता अरविंद अकेला उर्फ़ कल्लू जी अपनी प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावना है।

उन्होंने आगे कहा कि भूपेंद्र सुपर मार्केट का विस्तार गढ़वा नगर, छतरपुर (पलामू), डाल्टनगंज (पलामू) और पांकी (पलामू) में किया जा रहा है। वहीं, बोर्ड सदस्य गिरेंद्र कुमार सिंह ने पलामू के नागरिकों को आमंत्रित करते हुए बताया कि उनकी कंपनी लाखों घरों तक अनाज पहुंचाने के साथ-साथ बेरोजगारों को रोजगार भी उपलब्ध करा रही है।

इस मौके पर कंपनी के कई AGM पदाधिकारी और डीलर उपस्थित रहे। अंत में भूपेंद्र चौधरी ने पलामू वासियों से समर्थन की अपील की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

    छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

    मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर नीलगाय से टकराई बाइक, तीन मजदूर घायल

    मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर नीलगाय से टकराई बाइक, तीन मजदूर घायल

    भाजपा 8 सितंबर को गढ़वा में करेगी विशाल धरना-प्रदर्शन : रितेश चौबे

    भाजपा 8 सितंबर को गढ़वा में करेगी विशाल धरना-प्रदर्शन : रितेश चौबे

    कांग्रेस नेता प्रभात दुबे ने कांडी के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

    कांग्रेस नेता प्रभात दुबे ने कांडी के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

    मझिआंव की बेटी आकृति ने राइफल शूटिंग में जीता कांस्य पदक, नेशनल गेम में किया बंगाल का प्रतिनिधित्व

    मझिआंव की बेटी आकृति ने राइफल शूटिंग में जीता कांस्य पदक, नेशनल गेम में किया बंगाल का प्रतिनिधित्व

    मझिआंव में 47 लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने के आवेदन पर बवाल

    मझिआंव में 47 लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने के आवेदन पर बवाल
    error: Content is protected !!