मझिआंव में 47 लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने के आवेदन पर बवाल

Location: Manjhiaon

मझिआंव। प्रखंड क्षेत्र के बोदरा पंचायत अंतर्गत कामत गांव में एसआईआर के तहत 47 लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए बीएलओ को आवेदन दिए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय और रांची तक चर्चा शुरू हो गई है।
जानकारी के अनुसार हरिगावां गांव निवासी शेषमणि सिंह द्वारा बीएलओ शकील अहमद को 47 लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए फॉर्म भरकर दिया गया है। आवेदन की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अब्दुल हक के नेतृत्व में लोगों ने बीडीओ सह सीओ कनक को लिखित आवेदन सौंपकर मामले की जांच कराने की मांग की।
आवेदन पर जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह, बोदरा पंचायत की मुखिया पूनम सिंह, पंचायत समिति सदस्य अनिल राम सहित दर्जनों लोगों के हस्ताक्षर हैं। आवेदन में कहा गया है कि जिन लोगों के नाम हटाने के लिए आवेदन दिया गया है, उनमें कई लोग वर्षों से गांव में रह रहे हैं। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
इधर, इस संबंध में बीडीओ सह सीओ कनक ने बताया कि सभी लोगों के मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के उपरांत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर नीलगाय से टकराई बाइक, तीन मजदूर घायल

    मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर नीलगाय से टकराई बाइक, तीन मजदूर घायल

    भाजपा 8 सितंबर को गढ़वा में करेगी विशाल धरना-प्रदर्शन : रितेश चौबे

    भाजपा 8 सितंबर को गढ़वा में करेगी विशाल धरना-प्रदर्शन : रितेश चौबे

    कांग्रेस नेता प्रभात दुबे ने कांडी के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

    कांग्रेस नेता प्रभात दुबे ने कांडी के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

    मझिआंव की बेटी आकृति ने राइफल शूटिंग में जीता कांस्य पदक, नेशनल गेम में किया बंगाल का प्रतिनिधित्व

    मझिआंव की बेटी आकृति ने राइफल शूटिंग में जीता कांस्य पदक, नेशनल गेम में किया बंगाल का प्रतिनिधित्व

    मझिआंव में 47 लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने के आवेदन पर बवाल

    मझिआंव में 47 लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने के आवेदन पर बवाल

    सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर आई सेक्ट मेगा स्किल सेंटर में शोकसभा

    सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर आई सेक्ट मेगा स्किल सेंटर में शोकसभा
    error: Content is protected !!