भाषा के नाम पर राजनीति नहीं चलेगी: गढ़वा-पलामू के हक में भाजपा का हुंकार-रितेश चौबे

Location: Garhwa

गढ़वा : झारखंड में क्षेत्रीय भाषा को लेकर मचे विवाद के बीच भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाषा विवाद पर झामुमो की भूमिका पूरी तरह से राजनीतिक नाटक बनकर रह गई है। सरकार में रहते हुए खुद को ज्ञापन सौंपने का दिखावा करना यह दर्शाता है कि झामुमो जनता को भ्रमित कर अपनी राजनीति चमकाना चाहता है।

रितेश चौबे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि झामुमो ने अपने पूर्व कार्यकाल में भी भाषा विवाद खड़ा किया था, जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद वापस लेना पड़ा था। अब एक बार फिर से गढ़वा और पलामू के छात्रों और युवाओं के खिलाफ साजिश रची जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो सरकार पलामू और गढ़वा के युवाओं को रोजगार से वंचित रखने की साजिश रच रही है और इस क्षेत्र की स्थानीय भाषाओं को मान्यता नहीं देकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।

चौबे ने कहा—पलामू और गढ़वा के लोगों को जिस भाषा का ज्ञान नहीं, उन्हें वही भाषा जबरन थोप दी जाती है। बार-बार नागपुरी जैसी भाषाएं उन पर लादी जाती हैं, जिससे यह साफ है कि हेमंत सरकार राजनीति की रोटियां सेकने में लगी है।”

उन्होंने कहा कि यदि झामुमो सरकार गढ़वा–पलामू की क्षेत्रीय भाषाओं को प्राथमिकता नहीं देती है, तो भाजपा कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे। उन्होंने झामुमो को चेताते हुए कहा कि अब छात्र और युवा इनकी सच्चाई को पहचान चुके हैं

इस मौके पर भाजपा नेता नवीन जायसवाल, संजय जायसवाल सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!