भारतीय वायुसेना में भर्ती रैली : 27 अगस्त से 04 सितम्बर तक

Location: Garhwa

गढ़वा। युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर भारतीय वायुसेना में एयरमैन ग्रुप ‘Y’ (गैर-तकनीकी) मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड में भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। यह रैली 27 अगस्त से 04 सितम्बर 2025 तक एयरमैन सिलेक्शन सेंटर, बैरकपुर (पश्चिम बंगाल) में होगी।

इस भर्ती रैली में असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड राज्य के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

झारखंड राज्य के उम्मीदवारों के लिए भर्ती की तिथि 27 एवं 28 अगस्त तथा 02 एवं 03 सितम्बर निर्धारित की गई है। यह तिथियां उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तय होंगी।

यह भर्ती अग्निवीर योजना के तहत नहीं बल्कि वायुसेना एयरमैन के रूप में होगी। प्रारंभिक नियुक्ति अवधि 20 वर्ष की होगी, जिसे सेवा शर्तों के आधार पर बढ़ाकर 57 वर्ष की आयु तक किया जा सकेगा। अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 152 से.मी. होनी चाहिए तथा शारीरिक व स्वास्थ्य मानकों का पालन अनिवार्य होगा।

शैक्षणिक योग्यता के अनुसार उम्मीदवारों को 12वीं में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान और अंग्रेजी विषयों में कम से कम 50 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। वहीं डिप्लोमा (फार्मेसी) उत्तीर्ण उम्मीदवार भी पात्र होंगे।

भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे।
अधिक जानकारी एवं विस्तृत दिशा-निर्देश के लिए अभ्यर्थी www.airmenselection.cdac.in पर लॉगइन कर सकते हैं।

3
1
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!