23 अगस्त से 1 सितम्बर तक होगी जेएसी संपूरक परीक्षा, केंद्रों के आसपास 100 मीटर में निषेधाज्ञा

गढ़वा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की संपूरक एवं समुन्नत माध्यमिक एवं संपूरक इंटरमीडिएट परीक्षा 23 अगस्त से 1 सितम्बर तक गढ़वा अनुमंडल में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए कुल चार केंद्र बनाए गए हैं—यासीन मिल्लत इंटर कॉलेज गढ़वा, आर.के. गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय गढ़वा, एस.एस.जे.एस. नामधारी इंटर कॉलेज गढ़वा एवं आर.के. प्लस टू उच्च विद्यालय मेराल। परीक्षा दोनों पालियों में ली जाएगी।

परीक्षा के दौरान कदाचार रोकने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने आदेश जारी करते हुए धारा 163 बी.एन.एस.एस. के तहत केंद्रों के चारों ओर 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

आदेश के मुताबिक परीक्षा केंद्रों से 100 मीटर की दूरी तक किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास शोरगुल, लाउडस्पीकर, प्रचार-प्रसार, ढोल-नगाड़ा या अन्य वाद्य यंत्रों के प्रयोग पर रोक रहेगी। इसके अलावा हथियार, आग्नेयास्त्र, पटाखा, बारूद जैसे ज्वलनशील पदार्थ परीक्षा केंद्र के आसपास लाना सख्त मना है।

एसडीओ ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थी मोबाइल फोन, पेजर, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, इयरफोन, डिजिटल डायरी, किताबें, नोटबुक या बैग परीक्षा केंद्र में नहीं ला सकेंगे। परीक्षा कार्य में लगे कर्मियों को ही इसकी अनुमति होगी।

उन्होंने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वाले परीक्षार्थी या अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह निषेधाज्ञा केवल परीक्षा की निर्धारित तिथियों पर ही प्रभावी होगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!