भवनाथपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और वीर जवानों की शहादत को किया गया नमन


गढ़वा (भवनाथपुर) — भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देश की रक्षा में शहीद हुए वीर जवानों के सम्मान में मंगलवार की संध्या भवनाथपुर में भाजपा मंडल की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव ने की।

यह यात्रा खरौंधी मोड़ से शुरू होकर कर्पूरी चौक तक निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद, वीर बलिदानी अमर रहें जैसे गगनभेदी नारों से वातावरण को देशभक्ति से भर दिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव ने कहा कि इतिहास में पहली बार किसी परमाणु संपन्न राष्ट्र के विरुद्ध इस प्रकार की निर्णायक कार्रवाई की गई है। सिंधु जल समझौते को तोड़ने के साथ-साथ भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के लगभग सभी बड़े आतंकी ठिकानों और एयरबेस को ध्वस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत की एयर डिफेंस प्रणाली और मिसाइल सिस्टम ने पाकिस्तान को मिली अमेरिका, चीन और तुर्की जैसे देशों की सैन्य सहायता को भी निष्प्रभावी कर दिया।

यात्रा के दौरान उपस्थित लोगों ने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर में बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

इस कार्यक्रम में मनोज सिंह, अनिल चौबे, अरुण गुप्ता, सुनील सिंह, धनंजय साह, सुरेश साह, अजय सोनी, रवि पाल, संतोष यादव, भानु गुप्ता, दयानंद प्रजापति, मनोज रजक, विजय महतो, निरंजन पाठक, जीवधन साह, सूर्यकांत राज, प्रदीप यादव समेत अन्य कई कार्यकर्ता और गणमान्य लोग शामिल रहे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!