मझिआंव में बीडीओ ने की समीक्षात्मक बैठक, अबुआ आवास और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

Location: Manjhiaon


मझिआंव (प्रतिनिधि) — प्रखंड विकास पदाधिकारी कनक की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखंड सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रखंड के विभिन्न विभागों के कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अबुआ आवास योजना, हरित क्रांति ग्राम योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समेत कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बीडीओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के अंतर्गत चल रही अबुआ आवास योजनाओं को तय समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए और जिला से मिले लक्ष्य के अनुरूप कार्य निष्पादन सुनिश्चित हो। साथ ही मजदूरों के पारिश्रमिक का भुगतान शीघ्र कराने का भी निर्देश दिया गया।

हरित क्रांति ग्राम योजना के तहत बागवानी कार्यों की समीक्षा करते हुए बीडीओ ने इसे प्रभावी रूप से लागू करने की बात कही। वहीं जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों के मामलों में सभी पंचायत सचिवों को सख्त निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लंबित प्रमाण पत्रों का निपटारा जल्द से जल्द अपने डोंगल से करें। एक भी प्रमाण पत्र लंबित न रहने की चेतावनी दी गई।

बैठक में प्रभारी प्रधान सहायक शैलेश कुमार, बीपीओ अजित सिंह, पंचायत सचिव अविनाश कुमार, विनोद कुमार सिंह, मुकेश कुमार पांडेय, उत्पल रोशन टोप्पो, मनरेगा कनीय अभियंता राजेश श्रीवास्तव, जसवंत सिंह, आवास ऑपरेटर चंदा कुमारी, रोजगार सेवक भिखारी राम, सतेंद्र ठाकुर, वीरेंद्र प्रसाद, सुरेश राम, कन्हैया कुमार, विवेकानंद त्रिपाठी, अशोक कुमार समेत अन्य कर्मी उपस्थित रहे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!