भवनाथपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसे, छह गंभीर रूप से घायल, एक बच्चा भी शामिल

Location: Bhavnathpur


गढ़वा/भवनाथपुर

शनिवार की रात भवनाथपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ही घटनाओं में घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

पहली घटना भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बनसानी मुख्य पथ पर बड़का आहर के समीप हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति और उनके दो वर्षीय पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में सुरेंद्र राम, उनकी पत्नी सोनी देवी (28 वर्ष) और पुत्र सृष्टि कुमार (2 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वे खरौंधी के चंदनी गांव से बरवाबांध शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी भवनाथपुर लाया गया, जहां से उन्हें गढ़वा रेफर कर दिया गया।

वहीं दूसरी घटना खरौंधी थाना क्षेत्र के हरिहरी गांव के समीप हुई, जहां बजरमरवा गांव निवासी तीन युवक—मनीष कुमार भारती, संतोष राम और सोनू कुमार—बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर हरिहरी गांव के परसवान टोला बेल तोड़ने गए थे और लौटते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी भवनाथपुर लाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि तीनों की हालत गंभीर है और मनीष कुमार को गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया जा सकता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!