भवनाथपुर में कुएं में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत, खेलते वक्त हुआ हादसा

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर (गढ़वा)। थाना क्षेत्र अंतर्गत अरसली उत्तरी के खडार टोला में रविवार की रात करीब सात बजे एक कुएं में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खडार टोला निवासी जुबेर अंसारी के पुत्र एहसान अली के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार एहसान अली अन्य बच्चों के साथ गांव में खेल रहा था। खेल के दौरान अंधेरा हो जाने के कारण वह नंदू राम के घर के बगल स्थित एक खुले कुएं में गिर गया। उसके साथ मौजूद बच्चों ने यह बात तुरंत परिजनों को बताई। परिजन मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना के एसआई दिनेश सिंह व नारायण प्रसाद अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए शव का पंचनामा कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजवाया।

गांव में इस हृदयविदारक घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!