भवनाथपुर में अलग-अलग घटनाओं में वृद्ध करंट से झुलसा, महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर। थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक वृद्ध और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को परिजनों ने भवनाथपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉ. रंजन दास की देखरेख में उनका उपचार जारी है।

पहली घटना खरौंधी गांव की है। यहां 55 वर्षीय बुधनाथ बैठा अपने घर में बिजली बोर्ड में तार जोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान वह दांत से तार छीलने लगे और अचानक करंट लगने से झुलसकर घायल हो गए।

दूसरी घटना कैलान पंचायत के मंगरदह टोला की है। यहां अमलेश भुइंया की पत्नी कुंडल देवी ने आपसी विवाद के बाद सिंदूर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें गंभीर अवस्था में परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़िता के पति अमलेश ने बताया कि गुरुवार शाम वह घर का पंखा मरम्मत कराने भवनाथपुर बाजार गए थे, जिससे नाराज होकर पत्नी ने यह कदम उठा लिया।

दोनों घटनाओं की जानकारी पुलिस को दी गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!