सूरत में मजदूरी करने गए अफजल अंसारी की बुखार से मौत, शव पहुंचते ही घघरी गांव में मातम

Location: सगमा


गढ़वा। सगमा प्रखंड के घघरी गांव में उस समय गहरा मातम छा गया जब सूरत में मजदूरी कर रहे 24 वर्षीय अफजल अंसारी की मौत की खबर गांव पहुंची। अफजल, सहादन अंसारी का पुत्र था और परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए गुजरात गया था।

परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए वह सूरत में मजदूरी कर रहा था। मंगलवार को वहां बुखार आने के बाद उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरा गांव गहरे सदमे में है। अफजल घर का सबसे बड़ा सहारा था। उसकी असामयिक मौत से परिवार के सामने अब भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है।

गांव के लोग अफजल की ईमानदारी और मिलनसार स्वभाव की चर्चा करते नहीं थक रहे। कम उम्र में ही उसने घर का सहारा बनने का सपना देखा था, लेकिन उसकी असमय मौत ने वह सपना अधूरा छोड़ दिया। शव गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोग उमड़े और नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

इस बीच प्रखंड प्रमुख अजय साव, दीपक यादव, राजेश यादव, शैलेंद्र यादव, उदय चंद्रवंशी सहित कई लोगों ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!