भवनाथपुर: दो अलग-अलग घटनाओं में एक वृद्ध की मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर (गढ़वा), बुधवार। थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पहली घटना भवनाथपुर थाना क्षेत्र के रोहनिया गांव की है। यहां के निवासी इंद्र देव नारायण यादव मंगलवार को अपने घर के पास चारपाई पर बैठे थे। इस दौरान उन्हें धोती के अंदर किसी के काटने का एहसास हुआ, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने स्वजनों को दी। स्वजनों द्वारा गांव में झाड़-फूंक कराया गया, लेकिन बुधवार को जब उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई तो उन्हें भवनाथपुर सीएचसी लाया गया। डॉ. रंजन दास द्वारा प्राथमिक उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

दूसरी घटना केतार प्रखंड के चचरिया गांव की है। यहां सुदीप यादव (पिता- बालेश्वर यादव) 11,000 वोल्ट के बिजली तार से पोल पर चढ़कर कनेक्शन जोड़ रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। उसे निजी वाहन से भवनाथपुर सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना में सुदीप के दोनों हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। परिजनों ने बताया कि वह घर में बिजली कनेक्शन जोड़ने के लिए प्लास लेकर सीढ़ी से पोल पर चढ़ा था और एलटी तार से जोड़ने के क्रम में करंट लगने से वह पोल से नीचे गिर पड़ा। प्लास का एक हिस्सा उसके हाथ में ही फंस गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!