ब्रेकिंग न्यूज़ : पलामू में पुलिस–अपराधी मुठभेड़, मुख्य आरोपी सुमित चंद्रवंशी के पैर में लगी गोली

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • 18 hours ago
  • 0 Comments

Location: पलामू



मेदिनीनगर (पलामू): पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के पूर्वडीहा इलाके में गुरुवार सुबह पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुख्यात आरोपी सुमित चंद्रवंशी के पैर में गोली लग गई। घायल सुमित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस का सर्च अभियान जारी है।
जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले टाउन थाना क्षेत्र के कोयल नदी इलाके में हुई फायरिंग की घटना में तीन लोग गोली लगने से घायल हुए थे। उस मामले का मुख्य आरोपी सुमित चंद्रवंशी बताया गया था। इसी मामले में उसकी गिरफ्तारी के लिए मेदिनीनगर टाउन थाना पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।
गुरुवार सुबह पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के बजराहा इलाके से सुमित चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिसकर्मियों का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सुमित के पैर में गोली लगी।
फिलहाल घायल आरोपी का इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
नोट: पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है। उसके बाद मामले की और जानकारी सामने आ सकती है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक, सीसीटीवी व सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

    स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक, सीसीटीवी व सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

    मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाकर भेजा गया जेल

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाकर भेजा गया जेल

    डायन-बिसाही के संदेह में युवक की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

    डायन-बिसाही के संदेह में युवक की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

    हासनदाग से 100 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

    हासनदाग से 100 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

    हासनदाग पंचायत से 105 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, मुखिया ने किया सम्मानित

    हासनदाग पंचायत से 105 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, मुखिया ने किया सम्मानित
    error: Content is protected !!