प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए दो नए प्रखंड समन्वयकों को नियुक्ति पत्र, उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं

Location: Garhwa

गढ़वा: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी एवं सुचारु क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को प्रतीक्षा सूची से दो अभ्यर्थियों को प्रखंड समन्वयक (PMAY-G) के पद पर नियुक्ति दी गई।
उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने अपने कार्यालय कक्ष में चयनित अभ्यर्थियों आशीष कुमार दुबे (ग्राम पेशका, मेराल) और विकास कुमार रजक (ग्राम सोनबरसा, केतार) को नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने दोनों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए योजना के पारदर्शी, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू ने भी दोनों चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने में प्रखंड समन्वयकों की अहम भूमिका होती है। जिला प्रशासन को उम्मीद है कि इन नियुक्तियों से योजना के क्रियान्वयन में और अधिक गति, प्रभावशीलता तथा पारदर्शिता आएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक, सीसीटीवी व सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

    स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक, सीसीटीवी व सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

    मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाकर भेजा गया जेल

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाकर भेजा गया जेल

    डायन-बिसाही के संदेह में युवक की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

    डायन-बिसाही के संदेह में युवक की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

    हासनदाग से 100 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

    हासनदाग से 100 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

    हासनदाग पंचायत से 105 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, मुखिया ने किया सम्मानित

    हासनदाग पंचायत से 105 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, मुखिया ने किया सम्मानित
    error: Content is protected !!