ब्रेकिंग न्यूज़:बरडीहा में आग लगने से 5 लाख की संपत्ति जलकर राख, गरीब परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Location: Manjhiaon


मझिआंव: आग लगने से लगभग 5 लाख की संपत्ति जलकर राख, गरीब परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बरडीहा थाना क्षेत्र के लावा चंपा गांव निवासी कपिल देव रजवार के खपरैल मकान में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे आग लगने से घर सहित लगभग 5 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस घटना की सूचना तत्काल थाना एवं अंचल कार्यालय को दी गई।

घटना के संबंध में घर मालिक कपिल देव रजवार ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे अचानक उनके घर में आग लग गई। जब ग्रामीणों ने शोर मचाया तो लोग डीजल पंप चलाकर आग बुझाने में जुट गए, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

आग से घर में रखा लगभग 5 क्विंटल गेहूं, 2 क्विंटल चावल, दाल, खाने-पीने के बर्तन, बिजली का मोटर पंप, पंप सेट सहित कई अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि, समय रहते बकरी समेत अन्य मवेशियों को खोलकर बाहर निकाल लिया गया।

इस घटना से पीड़ित परिवार पूरी तरह से टूट चुका है। वे सभी रजवार समुदाय के लोग हैं और दिहाड़ी मजदूरी कर जैसे-तैसे दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करते हैं। अब ऐसी विपदा आने से वे दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। परिवार के सदस्य रोते-बिलखते हुए प्रशासन से न्याय और सहयोग की गुहार लगा रहे हैं।

वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिलते ही वे दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पीड़ित परिवार का सन्हा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय ने बताया कि आग लगने से गरीब परिवार पर विकट परिस्थिति आ गई है। हल्का कर्मचारी से जांच के बाद मिलने वाला सरकारी लाभ उन्हें हरसंभव दिलाया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!