मझिआंव: तिलक जा रही टेंपो पलटी, वृद्ध की मौत

Location: Manjhiaon

बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा तीन मुहान चौक के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तिलक चढ़ाने जा रही सवारी टेंपो एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के दौरान असंतुलित होकर पलट गई, जिसमें एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।

बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पलामू जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघमनवा गांव से टेंपो में सवार लोग कांडी थाना क्षेत्र के लमारी गांव में तिलक चढ़ाने जा रहे थे। इसी क्रम में रात लगभग 8 बजे सलगा तीन मुहान चौक के पास सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में टेंपो (गाड़ी संख्या JH03U-9986) पलट गई।

हादसे में टेंपो सवार लगभग 60 वर्षीय छेदी रजवार, जो तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल 108 नंबर डायल कर एंबुलेंस से मझिआंव रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शव को रातभर रेफरल अस्पताल में रखने के बाद गुरुवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। विवाह की खुशी मातम में बदल गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

इधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को जब्त कर थाना ले आई है। आगे की कार्रवाई जारी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!