बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर श्रीराम नवमी पूजा महासमिति ने जताई कड़ी आपत्ति, भारत सरकार से सख्त रुख की मांग

Location: Garhwa



गढ़वा : बांग्लादेश के मेमन सिंह जिले में एक हिंदू युवक की हत्या के मामले को लेकर श्रीराम नवमी पूजा महासमिति जनरल के संस्थापक अध्यक्ष मुरली श्याम सोनी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए इसे मानवता और धार्मिक स्वतंत्रता पर गंभीर हमला बताया है।
मुरली श्याम सोनी ने बताया कि मृतक की पहचान 27 वर्षीय सनातन हिंदू युवक दीपू चंद्र दास के रूप में की गई है। आरोप है कि युवक के साथ सरेआम हिंसा की गई, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि यह घटना बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते अत्याचार का प्रतीक है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के धार्मिक स्थलों, मंदिरों और मठों को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है तथा वहां की सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी तत्वों द्वारा हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, जिससे वहां अल्पसंख्यकों में भय का माहौल है।
श्री सोनी ने भारत सरकार से मांग की कि बांग्लादेश सरकार के समक्ष इस मुद्दे को सख्ती से उठाया जाए और वहां हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी डोनाल्ड ट्रंप हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर बयान दे चुके हैं, ऐसे में उन्हें बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों पर संज्ञान लेना चाहिए।
इसके अलावा उन्होंने देश के महामहिम राष्ट्रपति से भी आग्रह किया कि वे बांग्लादेश सरकार को इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने हेतु निर्देशित करें।
अंत में श्रीराम नवमी पूजा महासमिति जनरल के संस्थापक अध्यक्ष मुरली श्याम सोनी ने कहा कि वे इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और दोषियों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई की मांग करते हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!