बरडीहा में बीज चोरी और कालाबाजारी का आरोप, प्रखंड प्रमुख ने की SDM से शिकायत

Location: Manjhiaon


मझिआंव (प्रतिनिधि): बरडीहा प्रखंड में बीज वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी को लेकर प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी और उप प्रमुख सिकंदर पासवान ने अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि 30 जुलाई की शाम लगभग 7 बजे किसान मित्र उपेंद्र विश्वकर्मा को किसानों के बीच वितरण हेतु रखे गए एक बोरा बादाम बीज को गोदाम का ताला खोलकर चोरी करते हुए पकड़ा गया। आरोप है कि घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने हंगामा भी किया और इसकी सूचना थाना व बीडीओ को दी गई थी।

प्रखंड प्रमुख ने आरोप लगाया है कि VTM (विकास तकनीकी प्रबंधक) आकाश कुमार सिंह की मिलीभगत से बीज किसानों को न देकर किसान मित्रों के बीच ही बांटा जा रहा है, जिससे कालाबाजारी हो रही है।

▶️ क्या बोले VTM?

VTM आकाश कुमार सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि गोदाम अस्पताल परिसर में स्थित है जहां गार्ड की तैनाती रहती है। ऐसे में किसान मित्र द्वारा बीज निकालना संभव नहीं है। उन्होंने लगाए गए आरोप को निराधार बताया।

▶️ किसान मित्र का पक्ष

बरडीहा निवासी किसान मित्र उपेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि वह अपनी बहन के घर से लगभग 7–8 किलोग्राम बादाम खाने के लिए ला रहे थे। इस दौरान उप प्रमुख सिकंदर पासवान समेत कुछ अन्य लोगों ने उनका बादाम जबरन छीन लिया और खा भी लिया। उन्होंने बताया कि मामले की पुष्टि के लिए उन्होंने 31 जुलाई को अपनी बहन को मेराल प्रखंड के खोना बन्ना से बुलाया, जिन्होंने सभी के समक्ष बताया कि उन्होंने ही अपने भाई को बादाम दिया था, जिसे झूठे आरोप लगाकर चोरी का बताया जा रहा है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!