अलग-अलग घटनाओं में जहरीले सांप के काटने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल


मेदिनीनगर (प्रतिनिधि): पलामू जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों को जहरीले सांप ने काट लिया, जिसमें एक महिला और एक बच्ची सहित तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है।

पहली घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के करसो गांव की है, जहां दीनानाथ सिंह के 18 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार को गुरुवार की शाम सांप ने काट लिया। परिजनों ने तत्काल उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

दूसरी घटना चैनपुर के झरिवा गांव की है, जहां अनीस अंसारी की 10 वर्षीय पुत्री रिजवाना खातून को भी जहरीले सांप ने काट लिया। परिजनों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

तीसरी घटना हैदरनगर थाना क्षेत्र की है, जहां असलम अंसारी की 35 वर्षीय पत्नी हसरून बीवी को सांप ने काट लिया। प्रारंभिक इलाज के लिए उन्हें हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार हसरून बीवी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सांप काटने की घटनाओं से निपटने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में एंटी-स्नेक वेनम (सांप के ज़हर की दवा) उपलब्ध कराई जाए।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!