बरडीहा में जनवितरण प्रणाली डीलरों के साथ बैठक, ई-केवाईसी और वितरण को लेकर सख्त निर्देश

Location: Manjhiaon


मझिआंव (प्रतिनिधि): उपायुक्त के निर्देश पर बरडीहा बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय ने सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी जनवितरण प्रणाली (PDS) डीलरों के साथ बैठक की। बैठक में डीलरों को कई अहम निर्देश दिए गए।

बीडीओ श्री सहाय ने कहा कि 31 जुलाई तक सभी योग्य लाभुकों का ई-केवाईसी हर हाल में पूरा कर लिया जाए। साथ ही अयोग्य लाभुकों, मृत व्यक्तियों और पलायन कर चुके लाभुकों के नाम सूची से हटाने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने बताया कि चना और दाल का अब तक 80% वितरण हुआ है, जिसे एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत पूरा कर उसका रिपोर्ट प्रखंड कार्यालय में जमा करने का आदेश दिया गया। लापरवाही बरतने वाले डीलरों को निलंबन की चेतावनी भी दी गई।

बैठक में अनुपस्थित डीलरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीडीओ ने कहा कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर सहायक गोदाम प्रबंधक मुकेश कुमार पांडेय सहित कई डीलर उपस्थित थे, जिनमें शिवशंकर प्रसाद, सूरत जायसवाल, राम नरेश यादव, मानदेय पासवान, शेख कुर्बान अंसारी, विजय, अजित गुप्ता, सखी जागृति स्वयं सहायता समूह, अनिरुद्ध यादव, शशिकांत कुमार आदि शामिल हैं।

चार डीलरों को जारी हुआ स्पष्टीकरण नोटिस
बैठक में अनुपस्थित रहने वाले चार डीलरों — शिवकुमार रजवार, धुरी स्वयं सहायता समूह, पार्वती स्वयं सहायता समूह, और उरांव महिला विकास समिति — को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!