कटहर कला मुखिया ने विधायक को सौंपा 12 सूत्री मांग पत्र, जनहित में योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की अपील

Location: सगमा


सगमा, गढ़वा। कटहर कला पंचायत की मुखिया कलावती देवी ने सोमवार को क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव से मुलाकात कर पंचायत की विभिन्न समस्याओं को लेकर 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

मुखिया ने कहा कि ये सभी मांगें जनहित से जुड़ी हैं और इनके पूरा होने से पंचायत की तस्वीर बदल सकती है। सौंपे गए मांग पत्र में शामिल प्रमुख बिंदुओं में निम्न योजनाएं शामिल हैं:

  • उत्महि पहाड़ी स्थित शिव मंदिर को पर्यटन स्थल का दर्जा दिया जाए।
  • झगडू उरांव के घर से पुतूर बांध तक पीसीसी सड़क का निर्माण हो।
  • ग्राम सारदा स्थित टूटा नदी नाग स्थल का सौंदर्यीकरण किया जाए।
  • लोलकी गांव के हड़वड़िया डैम का जीर्णोद्धार कराया जाए।
  • उत्माही नदी पर पुल निर्माण कराया जाए।
  • मध्य विद्यालय से मनकी टोला तक पीसीसी पथ बनाया जाए।
  • सारदा गांव में आरईओ पथ से दुधमनिया छठ घाट तक सड़क की कालिकरण (पिचिंग) कराई जाए।
  • लालन उरांव के घर से आंगनबाड़ी केंद्र तक कालिकरण कराया जाए।
  • लोलकी गांव में आसमान घाट से महुलानिया टोला तक कालिकरण हो।
  • कटहर कला गांव में बौली से विनोद यादव के घर तक पीसीसी सड़क बने।

मुखिया कलावती देवी ने विधायक से आग्रह किया कि इन मांगों को प्राथमिकता देकर जनता की सुविधा और विकास को सुनिश्चित किया जाए।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!