बनुआ गांव के आदिवासी परिवार की जमीन लूटी जा रही, मना करने पर दिखाया जा रहा बंदूक का भय”

Location: Garhwa

गढ़वा के मेराल थाना क्षेत्र के बनुआ गांव के आदिवासी परिवार के लोग शुक्रवार को अपनी जमीन की रक्षा की फरियाद लेकर उपायुक्त से मिलने समाहरणालय पहुंचे। ग्रामीणों की मुलाकात प्रभारी डीआरडीए निदेशक प्रमेश कुशवाहा से हुई। उन्होंने ज्ञापन देकर धान की फसल वापस दिलाने, खतियानी जमीन की रसीद निर्गत करने और जान–माल की सुरक्षा की मांग की।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनकी आदिवासी जमीन को जबरन कब्जा कर लूटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से जमीन पर राजपूत परिवार की नजर रही है। आदिवासी जमीन किसी अन्य जाति के नाम ट्रांसफर नहीं हो सकती, बावजूद इसके रजहारा सहित अन्य गांवों के लोग उनकी जमीन को बेच भी रहे हैं और जमीन में लगी धान की फसल काट भी रहे हैं

मना करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी, बंदूक दिखाकर डराने, और मारपीट की घटनाएँ भी हो रही हैं। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें करुई गांव जैसी घटना दोहराने की धमकी दी जा रही है, जिससे सभी आदिवासी परिवार दहशत में हैं।

दशरथ भोक्ता की खाता संख्या 14 व प्लॉट 680 की जमीन बेचे जाने की बात कही गई है। ग्रामीणों के अनुसार कई अन्य लोगों की जमीन भी इसी तरह बेची गई और फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट किया जा रहा है।

ज्ञापन सौंपने वालों में राम सुंदर, नरेश सिंह, राजेंद्र सिंह, सरयु सिंह, प्रेमन सिंह, कुलदीप सिंह, सुकनी देवी, भगीया देवी, रूबी कुंवर, प्रमिला देवी, उदय सिंह खरवार, भोला सिंह, मुन्द्रिका भुइंया सहित कई लोग शामिल थे।


गरीबों की जमीन पर कब्जा नहीं होने दूंगा : विधायक

गढ़वा। विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि राजहरा–बनुआ इलाके को किसी भी कीमत पर करुई/भागोड़ीह जैसा नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि करुई–भागोड़ीह की भयावह घटना आज भी लोगों के मन में डर पैदा करती है।

विधायक ने आरोप लगाया कि कुछ अपराधी प्रवृत्ति के लोग गांवों में पहुँचकर कट्टा–बंदूक का भय दिखाकर एसटी–एससी परिवारों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान पहुँचा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे तत्वों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो वे राजभवन घेराव करने को बाध्य होंगे। विधायक ने कहा कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में किसी भी भूमाफिया या अपराधी की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी।

उन्होंने कहा, “मेरे रहते कोई सामंती ताकत गरीब–गुरबा की जमीन नहीं लूट सकेगी। शादी के कार्यक्रम के बाद मैं इन अपराधियों की ईंट से ईंट बजाने का काम करूंगा।”

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!