बकरीद को लेकर मेराल थाना में शांति समिति की बैठक

Location: Meral

मेराल थाना परिसर में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी बिष्णु कांत ने की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रबुद्ध लोगों ने आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
सीईओ यशवंत नायक ने कहा कि मेराल क्षेत्र में वर्षों से हिन्दू और मुस्लिम समुदाय मिलजुल कर सभी पर्व मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी का वास्तविक अर्थ अपने भीतर के अहंकार और बुराइयों का त्याग करना है।
थाना प्रभारी बिष्णु कांत ने भीषण गर्मी को देखते हुए चौक-चौराहों पर राहगीरों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अशांति फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही युवाओं से समाज में शांति और भाईचारा मजबूत करने में सहयोग करने का आह्वान किया।
जिला परिषद प्रतिनिधि सह राजद के कार्यकारी जिला अध्यक्ष करीब अंसारी ने कहा कि कुर्बानी का असली अर्थ त्याग और अल्लाह के प्रति सच्चा समर्पण है। लोगों को अपने भीतर की घृणा और अहंकार त्याग कर समाज में प्रेम और सद्भाव का संदेश देना चाहिए। विधायक प्रतिनिधि डॉ. लमोहन ने भी शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
बैठक में उप प्रमुख निजामुद्दीन खां, सांसद प्रतिनिधि विजय प्रसाद, झामुमो नेता अतहर अली अंसारी, संजय भगत, मुखिया रामसागर महतो सहित कई लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    बकरीद को लेकर मेराल थाना में शांति समिति की बैठक

    बकरीद को लेकर मेराल थाना में शांति समिति की बैठक

    गढ़वा में 13 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास13 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य शुरू

    गढ़वा में 13 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास13 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य शुरू

    जमुआ गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

    जमुआ गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

    गढ़वा, पलामू व लातेहार में संगठन विस्तार पर बैठक, जिला पदाधिकारियों की घोषणा

    गढ़वा, पलामू व लातेहार में संगठन विस्तार पर बैठक, जिला पदाधिकारियों की घोषणा

    बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण बनाने पर जोर, सदर थाना में शांति समिति की बैठक

    बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण बनाने पर जोर, सदर थाना में शांति समिति की बैठक

    रामपुर में जमीनी विवाद में हुई मौत के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ित परिवार को दी गई सहायता

    रामपुर में जमीनी विवाद में हुई मौत के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ित परिवार को दी गई सहायता
    error: Content is protected !!