बकरीद की दिल से मुबारकबाद, इंसानियत और भाईचारे का बना रहे एहसास-मिथिलेश ठाकर

Location: Garhwa

गढ़वा : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पाक मौके पर मुस्लिम समुदाय को मुबारकबाद दी और गढ़वा जिले के ऊंचरी मस्जिद सहित विभिन्न नमाज स्थलों पर पहुंचकर लोगों से गले मिलकर शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बकरीद का त्योहार सिर्फ रस्म नहीं, बल्कि त्याग, समर्पण और इंसानियत का पैग़ाम है। यह पर्व हमें सिखाता है कि खुदा की राह में इंसान को हर चीज़ कुर्बान करने का हौसला रखना चाहिए। हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाने वाला यह पर्व हमें आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द का संदेश देता है।

श्री ठाकुर ने कहा कि इस्लाम में बकरीद पर दी जाने वाली कुर्बानी केवल हलाल और सही तरीके से कमाए गए पैसों से ही जायज मानी जाती है। उन्होंने अपील की कि इस पवित्र मौके पर हम सब मिलकर समाज में एकजुटता, प्रेम और सौहार्द को मजबूत करें।

इस अवसर पर उनके साथ डॉ. यासिन अंसारी, मदनी खान, संतोष केशरी, नीलू खान सहित कई लोग मौजूद थे। पूर्व मंत्री द्वारा दी गई यह मुबारकबाद क्षेत्र में सौहार्द और भाईचारे की मिसाल बनी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 12 दिनों में 2257 किमी यात्रा कर 35 हजार लोगों को किया जागरूक

    गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 12 दिनों में 2257 किमी यात्रा कर 35 हजार लोगों को किया जागरूक

    नवयुवक क्लब के संरक्षक जगनारायण विश्वकर्मा के निधन पर शोकसभा, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

    नवयुवक क्लब के संरक्षक जगनारायण विश्वकर्मा के निधन पर शोकसभा, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

    मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ निकली भव्य नगर भ्रमण रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    असना जरही मदरसा चौक से सूखनदी तक सड़क मरम्मत का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन

    असना जरही मदरसा चौक से सूखनदी तक सड़क मरम्मत का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन
    error: Content is protected !!