पेशका को प्रखंड बनाने की मांग तेज, सांसद और विधायक को सौंपा गया मांग पत्र

Location: Meral

मेराल (गढ़वा): पेशका को अलग प्रखंड का दर्जा देने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की है। सोमवार को प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष करीब अंसारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सांसद विष्णुदयाल राम और विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी से परिसदन भवन में मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा।

मुलाकात के दौरान संघर्ष समिति के अध्यक्ष करीब अंसारी, दुलदुलवा पंचायत के मुखिया रामप्रताप साव, तिसरतेतुका पंचायत के बीडीसी सदस्य संजय चंद्रवंशी, अजय पाल समेत अन्य लोगों ने पेशका क्षेत्र की भौगोलिक विषमताओं, बढ़ती जनसंख्या और प्रशासनिक कठिनाइयों को उजागर किया। उन्होंने बताया कि आज भी ग्रामीणों को मामूली सरकारी कार्यों के लिए दूर-दराज के प्रखंड मुख्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होता है और क्षेत्र का विकास बाधित हो रहा है।

प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए सांसद और विधायक ने आश्वस्त किया कि वे जल्द ही वरीय प्रशासनिक अधिकारियों से इस विषय पर वार्ता कर सकारात्मक पहल करेंगे।

इस अवसर पर चामा पंचायत के उप मुखिया रमजान अंसारी, देवेंद्र विश्वकर्मा, आलोक कुमार साह, फिरोज अंसारी, विष्णु यादव, अखिलेश यादव, जफर अंसारी, विकास पाठक और तसरार से त्रिपुरारी सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!