पहलवानों का फेडरेशन कप में जलवा, 11 पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

Location: Garhwa

गढ़वा : जयपुर (राजस्थान) में आयोजित राष्ट्रीय ट्रेडिशनल कुश्ती प्रतियोगिता फेडरेशन कप 2025 में झारखंड की महिला एवं पुरुष टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक (8 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य) अपने नाम किए। इस शानदार उपलब्धि में गढ़वा जिले के खिलाड़ियों की भूमिका उल्लेखनीय रही।

प्रतियोगिता से लौटने के बाद सोमवार सुबह जैसे ही विजेता खिलाड़ी गढ़वा रेलवे स्टेशन पहुंचे, युवा समाजसेवी दौलत सोनी और टीम दौलत ने उनका फूल-मालाओं, मिठाई और जयघोष के साथ जोरदार स्वागत किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए दौलत सोनी ने कहा कि गढ़वा के लिए यह गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि “जितने खिलाड़ी गए, सभी पदक जीतकर लौटे, यह अपने आप में ऐतिहासिक है। किशोर जी के नेतृत्व में टीम ने कमाल कर दिखाया।”

स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी इस प्रकार हैं:सोनम कुमारी (40 किग्रा, U-15),महेक सिधानिया (45 किग्रा, U-15),अनुराधा कुमारी (+70 किग्रा, U-17),सोनाली कुमारी (45 किग्रा, सीनियर),प्रियंका कुमारी (+70 किग्रा, सीनियर),अभय कुमार (55 किग्रा, U-17),गणेश कुमार यादव (60 किग्रा, सीनियर),पवन कुमार (75 किग्रा, सीनियर),

रजत पदक विजेता:धीरज कुमार (65 किग्रा, U-17),नितेश कुमार (80 किग्रा, सीनियर)

कांस्य पदक विजेता:शिवानी कुमारी (30 किग्रा, U-13)

महिला टीम की प्रशिक्षक प्रियंका कुमारी एवं पुरुष टीम के प्रशिक्षक किशोर कुणाल रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों को सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचाया।

स्वागत समारोह में पिंटू कुमार बंगालीविवेक सिन्हाशुभाष गोण्डछोटन गोण्डछोटू ठाकुरअनिमेष कुमारपवन सोनी सहित टीम दौलत के कई सदस्य मौजूद रहे। गढ़वा रेलवे स्टेशन देशभक्ति और खेल भावना से सराबोर नजर आया।

समारोह के दौरान खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

यह केवल एक खेल प्रतियोगिता में जीत नहीं, बल्कि गढ़वा की खेल संस्कृति, सामूहिक चेतना और युवा शक्ति की जीत है। उम्मीद है कि ये खिलाड़ी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    फोरलेन से सर्विस लेन में उतरने के दौरान बाइक अनियंत्रित, युवक की मौत

    फोरलेन से सर्विस लेन में उतरने के दौरान बाइक अनियंत्रित, युवक की मौत

    खबर पलामू से

    खबर पलामू से

    नाबालिग युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    श्री शनि देव मंदिर में नौवाँ वार्षिक महा महोत्सव शुरू, भक्ति और श्रद्धा में सराबोर हुआ अहिरपुरवा

    error: Content is protected !!