पलामू – छत्तरपुर में औचक निरीक्षण:उपायुक्त ने संवेदनशीलता और सख्ती दोनों का दिया परिचय

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • May 22, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू

वृद्ध को सहारा देकर बैठाया, दिव्यांग को ऑन स्पॉट मिली ट्राई साइकि

लापरवाही पर कई कर्मियों एवं पंचायत सचिवों को शोकॉज

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत गुरुवार को औचक निरीक्षण के तहत छत्तरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे। निरीक्षण के दौरान बीडीओ सह सीओ कार्यालय में उपस्थित नहीं पाए गए। जानकारी दी गई कि वे मुनकेरी गांव में आंगनबाड़ी सेविका चयन कार्य हेतु गए हुए हैं।कार्यालय पहुंचने के बाद उपायुक्त सीधे अंचल अधिकारी कक्ष में पहुंचे और वहां3 मौजूद आमजनों से स्वयं मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुननी शुरू की। इस दौरान 10 से अधिक ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से उन्हें अवगत कराया।

70 वर्षीय वृद्ध को उपायुक्त ने स्वयं दिया सहारा,गंभीरता से सुनी समस्या

जनसुनवाई के दौरान एक लगभग 70 वर्षीय वृद्ध लाठी के सहारे कार्यालय पहुंचे। वृद्ध चलने में असहज महसूस कर रहे थे और लड़खड़ाते हुए अपनी समस्या बताने पहुंचे थे। यह देखकर उपायुक्त श्री शेखावत स्वयं आगे बढ़े, उन्होंने वृद्ध को सहारा देकर बैठाया और पूरे धैर्य एवं संवेदनशीलता के साथ उनकी बात सुनी।वृद्ध ने आपसी बंटवारे से संबंधित अपनी शिकायत उपायुक्त के समक्ष रखी। आवेदन प्राप्त करने के बाद उपायुक्त ने संबंधित अंचलाधिकारी को मामले में आवश्यक एवं उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

“आज खाली हाथ नहीं लौटेंगे” — दिव्यांग को ऑन स्पॉट मिली ट्राई साइकिल

इसी क्रम में कउल के दिनदाग गांव से आए दिव्यांग उपेंद्र यादव ने उपायुक्त को बताया कि उन्हें ट्राई साइकिल की आवश्यकता है, लेकिन सीओ की अनुपस्थिति के कारण उन्हें आशंका थी कि आज भी उन्हें बिना सहायता के लौटना पड़ेगा।इस पर उपायुक्त श्री शेखावत ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए कहा कि “आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, आज आप अपने साथ ट्राई साइकिल लेकर ही जाएंगे।”।उपायुक्त के निर्देश पर तत्काल प्रक्रिया पूरी करते हुए उपेंद्र यादव को ऑन स्पॉट ट्राई साइकिल उपलब्ध करा दी गई। अचानक मिली इस सहायता से उपेंद्र यादव के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।

कार्यालय अवधि में अनुपस्थित कर्मियों से मांगा गया स्पष्टीकरण

इसके बाद उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड एवं अंचल कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान कार्यालय अवधि में अनुपस्थित पाए गए कर्मियों से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।समीक्षा के दौरान अबुआ आवास योजना अंतर्गत हुटुकदाग एवं मड़वा पंचायत में प्लिंथ जियोटैग लंबित पाए जाने पर संबंधित पंचायत सचिव को शोकॉज किया गया।वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना में प्लिंथ जियोटैग लंबित रहने के कारण खोरही, पिन्द्राही एवं बगैया पंचायत के पंचायत सचिवों को भी शोकॉज जारी करने का निर्देश दिया गया।इसी तरह कार्य में लापरवाही को लेकर मनरेगा बीपीओ से भी स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।

बिना वाजिब कारण जनता को दौड़ाना पड़ेगा महंगा”

बैठक के दौरान उपायुक्त ने राजस्व कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि बिना वाजिब कारण आमजनों को कार्यालयों का चक्कर लगवाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!