कांडी में नौकुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन संपन्न

Location: Garhwa


विनोद पाठक बोले – यज्ञ से लोगों के चिंतन में आएगा सकारात्मक परिवर्तन
अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में कांडी में आगामी 8 से 10 जून तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय नौकुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर गुरुवार को भूमि पूजन किया गया। कांडी प्रखंड के सूर्य मंदिर परिसर स्थित यज्ञ मंडप में महिला मंडल की शोभा पाठक एवं अनिता देवी ने विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न कराया।
मुख्य यजमान के रूप में कांडी प्रखंड समन्वयक विजय सोनी एवं उनकी पत्नी शशिमाला देवी ने पूजा-अर्चना और यज्ञ में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान परिव्राजक शैलेंद्र कुमार सिंह एवं रामाशंकर सोनी ने युग संगीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्वामी अमरेंद्रानंद तीर्थ ने गायत्री परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए महायज्ञ की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला समन्वयक विनोद पाठक ने कहा कि जन्मशताब्दी वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में जिले के सभी प्रखंडों में गायत्री यज्ञ की श्रृंखला चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि युग परिवर्तन को गति देने के लिए आध्यात्मिक प्रयास जरूरी हैं। व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण और समाज निर्माण के माध्यम से वर्तमान परिस्थितियों में बदलाव लाया जा सकता है। यज्ञ से सूक्ष्म जगत का परिशोधन होगा और लोगों के चिंतन में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
कार्यक्रम में आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवाओं को युग साहित्य देकर सम्मानित किया गया। संचालन जिला युवा सह समन्वयक महेंद्र कुमार ने किया। मौके पर विभिन्न

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!