प्रधानाध्यापक सचिदानंद प्रसाद यादव का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

Location: सगमा


सचिदानंद प्रसाद यादव का शुक्रवार को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे पुतुर गांव के निवासी थे। उनके निधन की खबर गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों, ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार 59 वर्षीय सचिदानंद प्रसाद यादव पिछले करीब एक वर्ष से शुगर एवं किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। बेहतर इलाज के लिए उन्हें करीब डेढ़ माह पूर्व लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि उनकी किडनी पूरी तरह काम करना बंद कर चुकी है। इसके बाद उनकी पत्नी चंपा देवी ने अपनी एक किडनी दान कर उनका प्रत्यारोपण कराया। ऑपरेशन के बाद उनकी स्थिति में कुछ सुधार भी हुआ, लेकिन शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
बताया जाता है कि सचिदानंद प्रसाद यादव एक कुशल शिक्षक होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते थे। अपने सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनकी सेवा अवधि अभी लगभग एक वर्ष शेष थी।
उनके निधन से शिक्षा विभाग एवं गांव में गहरा शोक व्याप्त है। परिजनों के अनुसार उनका पार्थिव शरीर देर रात तक गांव पहुंचने की संभावना है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!