पत्थर माफियाओं के इसारे पर ग्रामीणों ने वनपाल और वनरक्षी को पीट कर किया घायल

Location: पलामू

मेदिनीनगर।छतरपुर लाख कोशिशों के बाद भी पत्थर माफिया बाज नहीं आ रहे हैं। पत्थर माफियाओ के इसारे पर शनिवार की रात छतरपुर थाना क्षेत्र के बसडीहा जंगल में पत्थर के अवैध उत्खनन को रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर स्थानीय ग्रामीणों ने हमला कर दिया।ग्रामीणों ने वन विभाग के वनपाल और वनरक्षी को जंगल में दौड़ा-दौड़ाकर पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।वही घटना की जानकारी मिलने पर छतरपुर डीएसपी, एसडीओ और छतरपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहा इलाज के बाद सभी खतरे से बाहर है।घायलों में वनपाल सरसीज उरांव उम्र 30 ,वनरक्षी आशुतोष कुमार तिवारी उम्र 34,वनपाल लक्ष्मी कांत पांडे उम्र 36,वनरक्षी पंकज कुमार उम्र 31 और वनपाल राकेश रौशन उम्र 34 वर्ष का नाम शामिल है।वही घटना की जानकारी मिलने पर सिविल सर्जन अनिल कुमार सिंह, अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस जवान महेंद्र कुमार सहित होमगार्ड के जवान अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना के बारे में जानकारी लिया।अस्पताल में सभी घायलों का इलाज डॉक्टर कादिर परवेज के देखरेख में चल रहा है।जानकारी के अनुसार वन विभाग के पदाधिकारी वन क्षेत्र के बसडीहा गांव में पत्थर के अवैध उत्खनन को रोकने पहुंची थी।इसी दौरान यह घटना हुई है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!