पचपड़वा में श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा जरूरतमंदों के बीच गर्म वस्त्र वितरण

Location: Garhwa



मरहटिया | 16 जनवरी
श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा आश्रम मरहटिया के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रार्थना गृह पचपड़वा परिसर में जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया। इस दौरान कुल 60 कंबल, 50 टोपी, 50 जोड़ी मोजा एवं 10 साड़ी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना गृह पचपड़वा में विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ की गई। इसके बाद सफल योनि का पाठ किया गया। पूजा के उपरांत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह के 20 सूत्रीय कार्यक्रम की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई। समूह द्वारा बताया गया कि इसी कार्यक्रम के तहत समय-समय पर चिन्हित जरूरतमंद, असहाय एवं आशक्त लोगों के बीच सेवा कार्य किए जाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान जो लोग प्रार्थना गृह पचपड़वा परिसर तक नहीं पहुँच सके, उन्हें चिन्हित कर उनके घर जाकर कंबल, टोपी एवं मोजा वितरित किया गया।
कार्यक्रम में मरहटिया शाखा आश्रम के उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र नाथ द्विवेदी, श्रीमती सुशीला द्विवेदी, मंत्री श्री सुरेन्द्र चौबे, प्रचार मंत्री श्री बृजबिहारी प्रसाद जायसवाल, प्रार्थना गृह के व्यवस्थापक श्री रविन्द्र नाथ तिवारी, राजनाथ तिवारी, सुधीर तिवारी, सत्येंद्र कुमार मिश्रा, सुशील तिवारी, संजित कुमार मिश्रा, मुनेश्वर महतो, मुन्ना महतो एवं अचुतानंद द्विवेदी का सराहनीय सहयोग रहा, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!