निर्माणाधीन फोरलेन सड़क निर्माण में मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रोका

Location: Ramana

रांची-वाराणसी इकोनामिक कारिडोर के तहत निर्माणाधीन फोरलेन सड़क निर्माण में मुआवजा का पेच फसा हुआ है।प्रभावित रैयत मुआवजा के लिए भू अर्जन विभाग और निर्माण कंपनी के दफ्तर में चक्कर काट कर थक चुके लोग अब विरोध प्रदर्शन पर उतरने लगे है।शनिवार को मानदोहर में बाईपास निर्माण के लिए जमीन लेवल करने में लगी मशीन को प्रभावित रैयतो ने रोकते हुए मुआवजा की मांग कर रहे थे।

मुआवजा की मांग करने वालों में शामिल बबन मेहता,नंदू साह,शक्ति सिंह,टूटू सिंह,दिपक किशोर सिंह,सत्यप्रकाश सिंह,सुरेश साह,छठन साह,विरु मिया,ओमप्रकाश यादव सहीत मड़वनिया और मानदोहर के दर्जनों रैयतों ने काम को रोकते हुए उचित मुआवजा की मांग कर रहें थे।रैयतों ने बताया कि संवेदक और भूअर्जन विभाग की लापरवाही से बहुसंख्यक रैयतों को मुआवजा की राशी नही मिली है।किसी को मिली भी तो नियमाकुल राशी का भूगतान भी नही हुआ है। ऐसे में निर्माण कंपनी के द्वारा बगैर मुआवजा किए जबरन भूमि पर काम लगाना भूमि अधिग्रहन नियमों के खिलाफ है।अगर कंपनी और भूअर्जन विभाग बिना मुआवजा का काम करती है तो रैयतों का विरोध झेलना होगा। प्रभावित रैयत टूटू सिंह,शक्ति सिंह,दिपक किशोर सिंह ने बताया कि मुआवजा की राशी में असमानता के विरोध में मामला न्यायायिक प्राधिकार में चल रहा है ऐसे में जबरन काम लगाना नियमों के खिलाफ है।लोगो ने कहा कि हम सब विकास कार्यों के खिलाफ नही है लेकिन मुआवजा दिए बिना काम लगाने का विरोध किया जाएगा

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!