नालियों पर ढक्कन नहीं होने से हादसे का खतरा, लोगों ने नगर पंचायत से कार्रवाई की मांग

Location: Manjhiaon


मझिआंव: प्रतिनिधि। नगर पंचायत मझिआंव क्षेत्र में कई जगहों पर नालियों पर स्लैब या ढक्कन नहीं होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। नाली सफाई के दौरान कई स्थानों पर टूटी पट्टियों को अब तक दुरुस्त नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि खुले नालों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार मुख्य सड़क स्थित ग्रामीण बैंक के समीप, वार्ड नंबर सात, वार्ड पांच की वीआईपी गली, भंडारी मोहल्ला और चंद्रवंशी मोहल्ला सहित कई स्थानों पर नालियां खुली पड़ी हैं। इन जगहों पर दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार से कई बार मांग की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
इसके अलावा पुरानी नगर पंचायत कार्यालय के समीप, ब्लॉक रोड समेत अन्य वार्डों में भी कई नालियों की स्थिति खराब है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह समस्या पिछले कई महीनों से बनी हुई है।
नालियों पर पटिया नहीं होने से आए दिन छोटे-मोटे हादसे होने की बात भी सामने आ रही है। रात के समय खुले नालों के कारण खतरा और बढ़ जाता है। बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी होती है। वहीं कई जगहों पर नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने से दुर्गंध और गंदगी की समस्या भी बनी हुई है।
नगर पंचायतवासियों का कहना है कि नगर पंचायत बनने के बाद भी जरूरत के अनुरूप मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। लोगों ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से सभी खुली नालियों पर जल्द ढक्कन लगाने तथा टूटी पट्टियों को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सके।
इधर, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि सोमवार को मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के दौरान जहां-जहां पटिया टूटा हुआ या गायब पाया जाएगा, वहां आवश्यकतानुसार पटिया लगाया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    नालियों पर ढक्कन नहीं होने से हादसे का खतरा, लोगों ने नगर पंचायत से कार्रवाई की मांग

    नालियों पर ढक्कन नहीं होने से हादसे का खतरा, लोगों ने नगर पंचायत से कार्रवाई की मांग

    SIR के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, बीडीओ ने पात्र नागरिकों से की अपील

    SIR के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, बीडीओ ने पात्र नागरिकों से की अपील

    31 वर्षों से चली आ रही दुर्गापूजा इस वर्ष होगी और भव्य, 11 से 19 अक्टूबर तक श्रीराम कथा

    31 वर्षों से चली आ रही दुर्गापूजा इस वर्ष होगी और भव्य, 11 से 19 अक्टूबर तक श्रीराम कथा

    मुसहर समाज की महिला के लिए आशुतोष उपाध्याय ने किया रक्तदान, बचाई जान

    मुसहर समाज की महिला के लिए आशुतोष उपाध्याय ने किया रक्तदान, बचाई जान

    श्री बंशीधर नगर गायत्री शक्तिपीठ में विचार गोष्ठी, धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

    श्री बंशीधर नगर गायत्री शक्तिपीठ में विचार गोष्ठी, धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

    आरके पब्लिक स्कूल की शिक्षा व्यवस्था की सराहना, बसों में खामियों पर मांगा स्पष्टीकरण का इंतजार

    error: Content is protected !!